नगर निगम में राजस्व अमले का फेरबदल, वसूली को मिलेगी रफ्तार
नगर निगम में राजस्व अमले का फेरबदल, वसूली को मिलेगी रफ्तार
जबलपुर।
नगर निगम राजस्व विभाग में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के चलते वसूली कार्य प्रभावित हो रहा था। हाल ही में महापौर द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में राजस्व निरीक्षकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर गंभीरता दिखाते हुए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से प्रभावी होने वाले स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कमी और जोनल अधिकारियों द्वारा भेजी गई मांग के आधार पर यह कदम उठाया गया है। उद्देश्य यह है कि जोनों में पर्याप्त अमला उपलब्ध हो और वसूली कार्य में तेजी लाई जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित कर्मचारी सोमवार से अपने नए कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से राजस्व वसूली में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
आदेश के अनुसार तबादला सूची इस प्रकार है :
क्रमांक नाम एवं पदनाम वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग
1 श्री कृष्ण कुमार यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 11 प्र० राजस्व निरीक्षक, संभाग क्रमांक 11
2 श्री शत्रुजय कुमार आरख, सहायक राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 16 प्र० राजस्व निरीक्षक, संभाग क्रमांक 14
3 श्री राजकुमार चौधरी, सहायक राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 12 प्र० राजस्व निरीक्षक, संभाग क्रमांक 16
4 श्री प्रमोद श्रीवास्तव, प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजस्व (मुख्यालय) विभाग प्र० राजस्व निरीक्षक, संभाग क्रमांक 07
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जारी किए गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा