स्वच्छता महोत्सव की स्वर्णिम छटा से जगमगाई संस्कारधानी
स्वच्छता महोत्सव की स्वर्णिम छटा से जगमगाई संस्कारधानी
महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया संदेश, 50 हजार से अधिक नागरिकों ने भरे शपथ-पत्र
जबलपुर प्रातः किरण
( उमा शंकर मिश्रा )
संस्कारधानी जबलपुर में शनिवार को स्वच्छता महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसने पूरे शहर को दीपोत्सव जैसी रोशनी से नहला दिया। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में अधिवक्ता, डॉक्टर, छात्र-छात्राएं और समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महापौर ने मॉं नर्मदा की पूजा-अर्चना और चुनरी अर्पित कर महोत्सव की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
महोत्सव के दौरान शहरभर में रंग-बिरंगी रांगोलियों, गुब्बारों और सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। साथ ही, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं ने बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह भरा। नागरिकों ने 50 हजार से अधिक शपथ-पत्र भरकर यह संकल्प लिया कि जबलपुर को स्वच्छता में देश में नंबर वन बनाएंगे।
नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न स्कूलों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
महापौर श्री अन्नू ने कहा कि “स्वच्छ जबलपुर, सुंदर जबलपुर” का सपना अब जनभागीदारी से साकार हो रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों — जैसे एम.एल.बी. स्कूल, भंवरताल, मेडिकल कॉलेज, एकता चौक, होटल गुलजार आदि — में विशाल स्तर पर महोत्सव आयोजित किए गए, जिनमें हजारों नागरिकों की सहभागिता रही।
इस दौरान शहर के प्रतिष्ठानों — जैसे होटलों, ज्वेलरी शॉप्स, फर्नीचर दुकानों आदि — ने नागरिकों को विशेष छूट दी, जिससे महोत्सव का उत्साह दोगुना हो गया। मेट्रो बसों में सफर कर रहे यात्रियों ने भी स्वच्छता की शपथ ली और उत्सव का आनंद उठाया।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि यह आयोजन स्वच्छता के क्षेत्र में जबलपुर की उपलब्धियों को सम्मान देने और आगे की दिशा तय करने का एक जन-आंदोलन है। महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
महोत्सव में एम.आई.सी. सदस्यगण, पार्षदगण, निगम अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, संस्कार है — जिसे हम सब मिलकर अपनाएंगे।
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष