'मेरी प्रेमिका से उसकी दोस्ती थी...' — आदम ने बताया चार गोली मारने का चौंकाने वाला कारण
अलीगढ : यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर हुए हमले में पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी आदम और वसीम से पूछताछ की। पूछताछ में आदम ने बिल्डर पर हमले के कारणों का जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। आदम ने अपनी प्रेमिका से लाडले की दोस्ती के शक में यह हमला किया है। उसने यह हमला पहली बार नहीं किया, बल्कि इससे पहले भी एक मर्तबा एसपी सिटी आवास के सामने करीब डेढ़ दशक पहले लाडले पर हमला किया था।
काम के सिलसिले में लाडले के घर आती जाती है आदम की प्रेमिका
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद किए गए और सीसीटीवी में पहचाने गए दोनों आरोपी आदम व वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उजागर हुआ है कि आदम की प्रेमिका काम के सिलसिले में लाडले के घर आती जाती है। लाडले ने उसे रहने के लिए ठिकाना भी दे रखा है। आदम को संदेह है कि लाडले की उससे दोस्ती बढ़ती जा रही है। बिल्डर उससे मेल-जोल पर भी रोकटोक करता है। इसी संदेह में इस रंजिश की नींव करीब दो वर्ष पहले पड़ी।
पहले भी बिल्डर पर हमला कर चुका था आरोपी
इसी क्रम में पहले आदम ने खुद पर जीवनगढ़ इलाके में फायरिंग का आरोप लगाया। जिसमें लाडले पर मुकदमा दर्ज कराया। मगर पुलिस जांच में मुकदमा झूठा पाया गया। जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। इसके बाद करीब एक वर्ष पहले लाडले व उसके भाई पर एसपी सिटी आवास के सामने लालडिग्गी रोड पर फायरिंग हुई। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। इस घटना में आदम को पुलिस ने जेल भेजा था। बिल्डर के भाई शहजी ने भी सोमवार को हमले के बाद दर्ज कराए मुकदमे में इस हमले का जिक्र किया है। मगर रंजिश के कारणों का जिक्र नहीं किया। मगर आदम ने स्वीकारा है कि उसी रंजिश में सोमवार को उसने लाडले पर हत्या के इरादे से फायरिंग की। वह उसे मृत समझकर ही वहां से हवाई फायरिंग करते हुए भागा।
गुस्से में मारीं चार-चार गोलियां
आदम ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके मन में लाडले के प्रति बेहद गुस्सा था। इसी गुस्से में वह सुबह से अकेले में मिलने का इंतजार कर रहा था। कई दिन से उसने निगरानी की। जब नमाज पढ़कर जाते समय अकेले में अवसर मिला तो गोली मार दीं। लाडले को गुस्से में चार-चार गोली मारी गईं।
बुलट बाइक पर दिखे दो हमलावर
घटना के बाद सीसीटीवी की जांच करते हुए पुलिस ने एएमयू सर्किल के एक सीसीटीवी में बुलट बाइक पर सवार दो हमलावर चिह्नित किए हैं। जिनकी पहचान आदम व वसीम के रूप में हुई है। घटना से कुछ कदम पहले दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे, जबकि घटना के बाद उनके मास्क उतर गए थे।
बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे बिल्डर पर हमला
यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर बुलट सवार दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं हैं। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि वह कोचिंग गई बेटी को लेने जा रहे थे। मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के निवासी पेशे से बिल्डर लाडले खां परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा पैलेस में रहते हैं। उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग सेंटर जा रहे थे। तभी एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बुलट सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका।
फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर