'Unbroken' में दिखेगा संघर्ष और वापसी का सफर, जानें अब कहां हैं क्रिकेटर उनमुक्त चंद
नई दिल्ली : कभी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माने जाने वाले उनमुक्त चंद की जिंदगी की अनकही कहानी अब एक डॉक्यूमेंट्री में सामने आएगी। 'अनब्रोकन: द अनमुक्त चंद स्टोरी' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें क्रिकेटर के उस संघर्ष के बारे में बताया जाएगा जो अब तक किसी को नहीं पता चला है।
डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज
सितंबर में रिलीज होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। इस टीजर में उनमुक्त खुद बता रहे हैं कि अब जब भी कोई क्रिकेटर फेल होता है तो उसे अगला उनमुक्त चंद का टैग दे दिया जाता है। भावुक करने देने वाली उनमुक्त की इसी कहानी को ये डॉक्यूमेंट्री बयां करेगी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान
साल 2012 में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, तब उनमुक्त चंद ही टीम के कप्तान थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उन्हें भविष्य का विराट कोहली कहा जाने लगा था। लेकिन इसके बाद जो होना था, वो हुआ नहीं। उनमुक्त का नाम धीरे-धीरे गायब हो गया और प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगे- आखिर उनमुक्त चंद कहां गायब हो गए? बहुत सारे लोगों के मन में ये भी सवाल आया कि क्रिकेटर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने महज 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट को ही अलविदा कह दिया। इन सभी सवालों का जवाब तलाशती है ये डॉक्यूमेंट्री, जो दर्शकों को उनकी असफलताओं, संघर्षों और आखिरकार अमेरिका में क्रिकेट खेलने तक के सफर को दिखाने वाली है।
राघव खन्ना ने संभाली निर्देशन की कमान
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राघव खन्ना ने किया है, जो इससे पहले नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का भी निर्देशन कर चुके हैं। 'अनब्रोकन' का निर्माण रिवरलैंड एंटरटेनमेंट और तुडिप एंटरटेनमेंट ने किया है। ये डॉक्यूमेंट्री सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली है, हालांकि अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।