जबलपुर में 5 लोगों पर चाकू से हमला, बदमाश ने इतनी बेरहमी से चाकू मारी कि एक की आंते बाहर आ गई
जबलपुर, प्रातः किरण। हनुमानताल थाना अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया मदरसा सलाउद्दीन के पास एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने एक ही परिवार के करीब पांच सदस्यों के चाकू से गोद डाला। जिसमें एक युवक के पेट में चाकू लगने से उसकी आंते ही बाहर आ गई। विवाद घर पर मोबाइल चार्जिंग न करने से शुरू हुआ जो चाकूबाजी में तब्दील हो गया। किसी तरह क्षेत्रीयजनों ने घायलों को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक की हालत नाजुक बनी है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर में रहने वाले मोहम्मद अकबर के घर पर क्षेत्र सलमान और अरमान मोबाइल चार्जिंग पर लगाने आए थे। लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर सलमान और अकबर की बहसबाजी हो गई। लेकिन आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। अकबर की बहन अरफाना अंसारी ने बताया कि सलमान और अरमान से जब विवाद हुआ तो हम थाने गये थे। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। लेकिन दोनों ने सुबह घर में घुसकर उसके भाई मो. अकबर, भाभी, भतीजा आसाब हुसैन और दो बच्चों को चाकू से दनादन वार कर घायल कर दिया। यदि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो ये नहीं होता। सलमान और अरमान के खिलाफ पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं। दोनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं। विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे