सतना: सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। खेलते समय लापता हुआ 9 वर्षीय आर्यन केवट सेप्टिक टैंक में डूब गया है जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की लाश जब घर के बगल में बने टैंक में मिली तो पूरे परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल घटना कृपालपुर वार्ड क्रमांक 16 की है।जहाँ निवासी जितेंद्र केवट का बेटा आर्यन शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। कई घंटों की तलाश के बावजूद जब आर्यन नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने हर संभावित जगह और पड़ोस में छानबीन की लेकिन आर्यन का कुछ पता नहीं चला।

घर के पास बने टैंक में मिला शव

वही, रात करीब 8 बजे जब परिजन दोबारा घर के आसपास तलाशी ले रहे थे।तभी उनकी नजर घर के बगल में स्थित अधूरे खुले सेप्टिक टैंक पर पड़ी। टैंक के भीतर झांकने पर आर्यन का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। यह दृश्य देखकर परिवार की चीखें निकल पड़ीं है।

अस्पताल लेकर पहुचे परिजन

बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया। माँ-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर है।घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच पर यह मामला एक दुखद हादसे के रूप में सामने आया है।