मैहर में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े ठगी, महिलाओं ने दुकानदार को चकमा देकर उड़ाया चांदी का बॉक्स
मैहर: मध्यप्रदेश में मैहर जिले के व्यस्ततम इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई है जब गुरुवार दोपहर संतोष ज्वेलर्स नामक दुकान में दो अज्ञात महिलाओं ने चालाकी से चांदी के आभूषणों से भरा बॉक्स पार कर दिया है। घटना घंटाघर और अलाउद्दीन तिराहे के बीच स्थित दुकान में दोपहर करीब 2 बजे की है।
मिली जानकारी मुताबिक दुकान मालिक संतोष सोनी उस समय दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो महिलाएं अचानक दुकान में दाखिल हुईं और गहने देखने की जिद करने लगीं। दुकानदार के इनकार के बावजूद उन्होंने गहने देखने की जिद जारी रखी और अपनी बातचीत में उलझा लिया।
ध्यान भटकाया और मौका देखकर माल लेकर चंपत
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला दुकानदार को बातों में उलझाकर से गहने निकालने लगी वहीं दूसरी महिला ने मौका पाकर काउंटर में रखा चांदी का डिब्बा अपनी साड़ी में छिपा लिया। और दुकान से निकल भागी। यह सब कुछ इतनी सफाई से हुआ कि दुकानदार को उस समय कोई शक तक नहीं हुआ है।
CCTV में कैद हुई हरकत
जब संतोष सोनी शाम को दुकान बंद कर घर पहुंचे तो उन्होंने संदेह के चलते CCTV फुटेज खंगाले जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से नजर आया है। फुटेज देखकर उन्हें समझ आया कि दुकान से चांदी का कीमती डिब्बा चोरी हो गया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये आंकी गई है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही संतोष सोनी ने मैहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म