रेल मंत्री ने भावनगर से किया वर्चुअल उद्घाटन: जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे ट्रेनों को मिली हरी झंडी
जबलपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए दो नई रेल सेवाओं की सौगात मिली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर से वर्चुअली इन ट्रेनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी अपने-अपने राज्यों से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
नई रेल सेवाओं का शुभारंभ
रेल मंत्रालय ने एक साथ कई नई ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के निवासियों के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें - रीवा से हड़पसर (पुणे) सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जबलपुर से रायपुर एक्सप्रेस - भी शुरू की गईं।
जबलपुर में जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक विशेष वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान, सांसद आशीष दुबे, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अजय बिश्नोई, अभिलाष पांडे और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उद्घाटन सेवा और नियमित संचालन
आज, रविवार 3 अगस्त 2025 को, गाड़ी संख्या 02152 रीवा – हड़पसर और गाड़ी संख्या 01702 जबलपुर - रायपुर उद्घाटन सेवा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित की गईं।
इन ट्रेनों का नियमित संचालन इस प्रकार होगा:
रीवा - हड़पसर - रीवा की नियमित सेवा 6 अगस्त से रीवा से और 7 अगस्त से हड़पसर से चलेगी।
जबलपुर - रायपुर - जबलपुर की नियमित सेवा 5 अगस्त से जबलपुर से और 4 अगस्त से रायपुर से शुरू होगी।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर