सतना सेंट्रल जेल में बंदी के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप 12 साल से उम्र कैद काट रहा था आरोपी
सतना: मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेल सतना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी के पास से मोबाइल फोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 32 वर्षीय बंदी जगन्नाथ यादव जो 2013 से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। उसके पास से एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें दो सक्रिय सिमकार्ड लगे थे।
दरअसल मामला शनिवार सुबह सुबह साढ़े 10 बजे का है। जब प्रहरी सुंदरलाल बंसल ने वार्ड के बाथरूम की ओर संदिग्ध हलचल देखी। सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने तलाशी ली और कैदी जगन्नाथ के पास से मोबाइल बरामद किया है। प्रहरी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया है। जिसके बाद मामले की सूचना डीजी जेल वरुण कपूर, जेल मुख्यालय और डीआईजी जबलपुर तक दी गई है।
अब साइबर सेल करेगी कॉल डेटा की जांच
वही, चौकाने वाली बात यह है कि कैदी के पास से बरामद किए मोबाइल फोन में एक नही बल्कि दो सक्रिय एक्टिव सिम कार्ड पाए गए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जेल के अंदर से बाहरी दुनिया से लगातार संपर्क बना हुआ था। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि इन सिमों से किन-किन लोगों से बातचीत हुई और क्या जेल के अंदर कोई आपराधिक नेटवर्क सक्रिय है।
कैदी का आपराधिक रिकार्ड
जगन्नाथ यादव को 2011 में हत्या, साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 2012 में वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जिसे 15 दिन बाद फिर से पकड़ा गया और फिर 2013 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह तब से सतना सेंट्रल जेल में बंद है।
दोषियों पर होगी कार्यवाही
यह सबसे बड़ा सवाल है जिसने जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जेल अधीक्षिका लीना कोष्टा ने कैदी से मोबाइल बरामद हुआ है। संबंधित थाना पुलिस और साइबर टीम की मदद से जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा।उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।हालांकि सोचने वाली बात यह भी है कि कैदी के पास तक मोबाइल आखिरकार कैसे और किसकी मदद से पहुचा है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर