सतना की चाणक्यपुरी इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग व्यापारी के घर पर बरसाई गोलियां इलाके में दहशत
मध्यप्रदेश के सतना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है।जब शहर के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है।यहां पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं है जिससे पूरा परिवार दहशत में है। घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल मामला कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी का है। यहां रहने वाले व्यापारी भागवत प्रसाद गुप्ता के घर पर रविवार को नकाबपोश बदमाशो ने पहुचकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से गुप्ता परिवार और आसपास के लोग सहम गए है। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।
घटनास्थल पर मिले चार खाली खोखे
सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से चार खाली खोखे मिले हैं। जिससे चार राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। पीड़ित व्यापारी भागवत प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि यह हमला पुष्कर्णी पार्क के पास स्थित 'गुप्ता पैलेस' को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।
पुराना विवाद बतायी जा रही वजह
उन्होंने बताया कि इस संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसे खाली कराने के लिए पहले करीब 5 साल पहले भी विवाद हो चुका है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह वारदात उन्ही लोगो के द्वारा करवाई गई है।
इलाके में दिनदहाड़े वारदात
चाणक्यपुरी जैसे शांत और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की दुस्साहसिक वारदात ने स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि फुटेज मे 5 की संख्या में लोग दिख रहे है। घर मे खाली खोखे भी बरामद किए गए है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।जांच के बाद जो भी होगा उस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर