मैहर विधायक ने रक्षाबंधन पर सफाईकर्मी बहनों को दिया ₹2500 का उपहार, खिल उठे चेहरे
मैहर, सतना: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मैहर के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने एक अनूठी पहल करते हुए नगर की सफाईकर्मी महिला बहनों को उपहार स्वरूप ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस सौगात से सफाईकर्मी बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह कार्यक्रम मैहर पर्यटक सूचना केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें विधायक ने स्वयं उपस्थित होकर इन 'सेवा मित्र' बहनों का सम्मान किया।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान
भारतवर्ष में रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट विश्वास का त्योहार है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने नगरपालिका में कार्यरत महिला सफाईकर्मियों के साथ यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत भाषण से हुई, जिसका संचालन सतीश मिश्रा ने किया। विधायक चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित सफाईकर्मी बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा, "आज मेरे स्वागत-सम्मान का दिन नहीं है, यह हमारी सेवा मित्र बहनों के सम्मान और स्वागत का दिन है।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रथम चरण में जिन बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर हो गई है, और जिनके खाते अभी शामिल नहीं हो पाए हैं, वे अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करा दें, उन्हें भी यह उपहार राशि मिलेगी। विधायक ने आगे बताया कि यह योजना केवल मैहर नगर पालिका तक सीमित नहीं है, बल्कि मैहर क्षेत्र के बदेरा, अमदरा, नादर में सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में कार्यरत 'सेवा मित्र' बहनों को भी यह राशि प्रदान की जाएगी।
मैहर में विकास कार्यों की रफ्तार: विधायक
श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस अवसर पर मैहर में चल रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मैहर में विकास के काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और यह सब जनता के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मध्य प्रदेश विधानसभा में मैहर के विकास को लेकर लगातार प्रश्न पूछे गए और संतोषजनक जवाब मिले। उन्होंने जानकारी दी कि संयुक्त कलेक्टर भवन के लिए राशि स्वीकृत हो गई है, जिसका निर्माण धतूरा कटनी रोड पर जल्द शुरू होगा। इसके अलावा, सिविल लाइन और स्टेडियम के लिए जगह चिन्हित होने के साथ ही मैहर को एक भव्य स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है, जिसकी राशि भी स्वीकृत हो चुकी है।
विधायक के इन प्रयासों और सौगातों के लिए सभी सफाईकर्मी बहनों ने उनके हाथों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी भावुक दिखे और उन्होंने बहनों को गले लगाकर रक्षाबंधन की बधाई दी।

"सेवा करने के लिए पद नहीं, जज्बा होना चाहिए" - कमलेश सुहाने
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की सराहना करते हुए कहा, "सेवा कार्य करने के लिए कोई पद होना आवश्यक नहीं, एक जज्बा और जुनून होना चाहिए, जो मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने करके दिखाया है।" उन्होंने बताया कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब विधायक जनता की सेवा के लिए आगे आए हैं, बल्कि विधायक बनने से पहले भी वे लगातार सेवा कार्यों और मानव सेवा में सक्रिय रहे हैं। सुहाने ने कहा कि इस आयोजन से सेवा कार्य कर रही बहनों के चेहरों पर जो मुस्कान आई है, वह मन को गदगद कर देती है, और इस पहल के लिए उन्होंने विधायक को बधाई दी।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर