मैहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज़, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यालय पर फहराया तिरंगा
मैहर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत मैहर में भी हो गई है। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने आज अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि यह अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने मैहर क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।इस दौरान जितेंद्र पांडे, पार्षद सतीश मिश्रा, गोरेलाल पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मैहर में भी घर-घर तिरंगे झंडे वितरित किए जाएंगे और लोगों को इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर