जानलेवा हमले के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार, 10 लाख की अवैध वसूली का था दबाव
जबलपुर: शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला और अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। घनघोरिया पर हत्या के प्रयास और जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसके चार साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना संचार नगर दीनदयाल में रहने वाले गौरव बाजपेई के साथ हुई। गौरव अपनी पत्नी के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर मानव घनघोरिया अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने गौरव को फुटपाथ पर बुलाया और उनसे 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा। जब गौरव ने पैसे देने से इनकार किया, तो घनघोरिया ने पहले उन पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने अपने साथियों को गौरव को जान से खत्म करने का आदेश दिया। मानव के साथियों ने मिलकर गौरव पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
इस घटना के बाद पुलिस ने मानव घनघोरिया और उसके साथियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 327 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया। माढ़ोताल थाना पुलिस, सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फरार चल रहे मानव घनघोरिया की तलाश शुरू की। गहन तलाशी के बाद आज पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मानव के चार साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
जानबूझकर या लगातार खतरनाक गेंद पर ही हटाया जाता है बॉलर
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में