खनन माफिया महेंद्र गोयनका के शोरूम पर कोलकाता पुलिस का छापा : कोतमा के कई ठिकानों पर कार्यवाही, सभी आरोपी फरार
कंपनी पर कब्जा करने की साजिश भाई मनीष गोयनका भी आरोपी
भोपाल/ अनूपपुर
कोलकाता पुलिस की टीम ने सोमवार की शाम को अनूपपुर जिले के कोतमा में खनन कारोबारी माफिया महेंद्र गोयनका के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह करवाई कोलकाता में दर्ज एक फिर के आधार पर की गई जिसमें महेंद्र गोयनका उनके भाई मनीष गोयनका सुनील कुमार अग्रवाल और अन्य पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके यूरो प्रतिक इस्पात इंडिया लिमिटेड पर अवैध कब्जे की साजिश रचने का आरोप है। प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 420 धोखाधड़ी 467 मूल्यवान सुरक्षा का जालसाजी 468 धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी और 120 बी आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया है। जांच और साक्ष्य जपती के लिए पुलिस ने कोतमा स्थित महेंद्र गोयनका के हीरो मोटरसाइकिल शोरूम और अन्य स्थानों पर दबिस दी थी लेकिन सभी आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार जिन स्थानों पर कार्रवाई हुई वह आरोपियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले में सन्मति जैन नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने उनसे एक सर्च वारंट के आधार पर सहयोग मांगा था। एक व्यक्ति से पूछताछ के लिए कोतमा पुलिस की ओर से एक एस आई कोलकाता टीम के साथ भेजा गया गौरतलब हो की
यूरो प्रतिक कंपनी को हड़पने के मास्टरमाइंड महेंद्र गोयंका को बताया जा रहा है। कटनी में दो थानों में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी लेकिन न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य