भीषण अग्निकांड: नटराज होटल के पास दर्जनों प्रतिष्ठान जलकर खाक, होटल में फंसे लोग आशंका
शहडोल | शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके गांधी चौक के समीप सुबह भरतीय प्रेस, हरियाणा हैंडलूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अचानक भीषण आग लग गई। आसपास के एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में लेने वाली इस आग से करीब एक से दो करोड़ रुपये तक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
यह क्षेत्र मोहन राम तालाब मंदिर के समीप स्थित है, जहां व्यापारिक गतिविधियां रोज़ चरम पर रहती हैं। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं और लपटें उठते देखीं, तब पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र जलते हुए कोहराम में तब्दील हो गया।
होटल में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
घटनास्थल के पास स्थित भारती टावर नामक होटल में उस समय कई लोग परिवार सहित रुके हुए थे। आशंका है कि होटल में कुछ लोग अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। कोतवाली पुलिस, नगर पालिका और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
दमकल व्यवस्था फेल, मंगानी पड़ी अतिरिक्त गाड़ियां
आग बुझाने के लिए नगर पालिका की दमकल गाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंची, लेकिन भीषण आग को नियंत्रित करने में असफल रही। इसके बाद अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गईं। आग पर काबू पाने की कोशिशें अब भी जारी हैं, लेकिन धुएं और आग की लपटों के कारण राहत कार्यों में भारी परेशानी हो रही है।
कारण स्पष्ट नहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना
अग्निकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर
भीड़ का जमावड़ा, व्यापारियों में आक्रोश
प्रशासन अलर्ट मोड पर
पुलिस प्रशासन, नगरपालिका और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं। अग्निकांड से प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास तेज़ कर दिया गया है।
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य