अरे भाई ये कोई औरनहीं बल्कि कलेक्टर हैं...3 किलोमीटर साइकिल चलाकर दफ्तर पहुचे कलेक्टर एसडीएम समेत अधिकारी,दंग रह गए लोग
सतना: रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद के प्रेरणादायक आह्वान पर सतना जिले में हर मंगलवार को ‘साइकिल डे’ के रूप में मनाने की अनूठी पहल की गई है। इस पहल की शुरुआत मंगलवार को देखने को मिली है। जब कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी साइकिल से दफ्तर पहुंचे है।
सुबह के समय कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अपने बंगले से संयुक्त कलेक्ट्रेट तक की करीब तीन किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में साइकिल से तय की है। उनके साथ एसडीएम सिटी राहुल सलाडिया, तहसीलदार रघुराज नगर सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी साइकिल चलाते नज़र आए है।
पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों की रक्षा
कमिश्नर ने जारी आदेश में बताया कि इस अभिनव अभियान का मकसद वायु प्रदूषण में कमी, ईंधन की बचत, और स्वास्थ्य लाभ जैसे बहुआयामी उद्देश्यों को हासिल करना है। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में कमी आने से न केवल वायु प्रदूषण घटेगा, बल्कि शहर का पर्यावरण भी स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बनेगा।साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम है, जो न केवल शरीर को तंदरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही, यह निजी आर्थिक बचत और राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक है।
महिला कर्मचारियों के लिए ई स्कूटी की सुविधा
कमिश्नर द्वारा दी गई गाइडलाइन में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-स्कूटी या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय आने का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा फील्ड विजिट के लिए पूल गाड़ी प्रणाली अपनाने की सलाह दी गई है। जिससे 2-3 अधिकारी मिलकर एक ही वाहन से क्षेत्रीय निरीक्षण कर सकें। इससे समन्वय बेहतर होगा और योजनाओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा।
3 किलोमीटर तक साइकिल चलाने में आनंद आया - कलेक्टर
कलेक्टर सतीश कुमार एस ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है।स्वास्थ्य और फिटनेस के हिसाब से यह एक अच्छा माध्यम है।इसमे हम पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकते है।साइकिल से चलने में एक तरह से प्रदूषण में कमी आएगी साथ ही जो आज करीब तीन किलोमीटर साइकिल चलाकर टीम के साथ पहुचे है उसमें अलग ही आनंद महसूस हुआ है।
वही मैहर जिले में भी आज मंगलवार को कलेक्टर रानी बाटड, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एस डी एम विकास सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तीन किमी की पैदल यात्रा कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची है।
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा