मनगवां में व्यापारियों के द्वारा यूरिया खाद में लुटाई को लेकर विरोध मौक़े में पहुँचे एसडीएम
————————
एसडीएम ने पाया की किसानों को अधिक दाम में बेची जा रही है यूरिया व साथ जिंक ख़रीदने किया जा रहा है मजबूर।
रीवा । किसानों के लिए लगातार खाद का संकट बढ़ता जा रहा है यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है। इस बीच कुछ व्यापारियों के द्वारा यूरिया खाद बिक्री में कालाबाज़ारी का काम किया जा रहा है। निर्धारित क़ीमत से अधिक दाम पर यूरिया खाद की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है साथ ही किसानों को इस बात के लिए भी दबाव डाला जा रहा है कि यूरिया खाद के साथ जिंक पाउडर ज़रूर ले जिसके बाद ही यूरिया खाद दी जाएगी एक तरफ़ किसानों को अधिक दामों पर यूरिया खाद ख़रीदना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ़ ज़रूरत न होने के बाद ही किसानों को यूरिया खाद के साथ-साथ जिंक ख़रीदने को मजबूर होना पड़ रहा मनगवां के रेखा फर्टिलाइजर दुकान मे यूरिया खादी एवं जिंक पाउडर अनिवार्य रूप से लेने को मजबूर किए जाने को लेकर भारतीय किसान संघ के लोगों ने मनगवा एसडीएम संजय जैन के पास मिल कर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मौक़े में एसडीएम रेखा फर्टिलाइजर दुकान पहुँचे साथ में कृषि अधिकारी को भी बुलवा लिया जिसके बाद एसडीएम ने देखा की यहाँ पर वास्तव में किसानों को अधिक दाम पर खाद की बिक्री की जा रही है इस बात को एसडीएम के सामने प्रमाण सहित किसानों ने प्रस्तुत किया साथ ही एसडीएम ने यह भी देखा कि जिंक पाउडर भी दबाव बनाकर किसानों को दिया जा रहा है। जिसके बाद एसडीएम संजय जैन दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की बात कही और उन्होंने घंटों तक स्वयंम खड़े होकर किसानों अपने सामने लाइन लगवा कर उचित मूल्य के साथ खाद की सप्लाई कार्रवाई बताया जाता है कि सरकारी दुकानों यूरिया खाद न उपलब्ध होने के बाद किसानों की खेती यूरिया खाद के बिना ख़राब होने की कगार पर है। और ऐसी स्थिति में यूरिया खाद का संकट है वहीं भारतीय किसान संघ के नेता बृजभूषण मिश्रा एवं ज़ोधा पटेल हर्षनारायण गौतम रेखा मिश्रा सहित काफ़ी लोग फर्टिलाइजर दुकान पहुंचकर व्यापारियों के द्वारा किसानों को अधिक दाम पर बेचे जा रहे खादी का कड़ा विरोध किया गया इस बीच विरोध कर रहे किसानों को एसडीएम ने समझाते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया।
जिंक को लेकर बड़ा खेल
बताया जाता है की जिंक को लेकर यहाँ पर फर्टिलाइजर दुकान दारों के द्वारा बड़ा खेल कर दिया जाता है। किसानों को व्यापारी इसलिए हर एक बोरी के साथ 1-2 किलो तक जिंक पाउडर लेने को मजबूर करते हैं कि उस पर ख़ासी कमाई है 200 से 500 पर्सेंट तक की काली जमाई की जाती है इतना ही नहीं मुनाफा खोरी की हद तो कब हो जब यूरिया खाद के व्यापारियों द्वारा इतनी बड़ी कमाई के बाद भी घटिया क्वालिटी की जिंक बेची जा रही है। एक तरफ़ जिंक घटिया क्वालिटी की बेची जा रही है दूसरी तरफ़ पैसे भी ज़्यादा लिए जा रहे हैं और तीसरी तरफ़ किसानों को ज़बरन मजबूर कर रहे हैं यूरिया खाद के साथ जिंक पाउडर देने का नियम बना लिए हैं परिणाम स्वरूप किसान चारों तरफ़ से लूट रहा हैं।
किसान संगठन ने प्रशासनिक नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए।
भारतीय किसान संगठन के लोगों ने मनगवां तहसील में प्रशासनिक काम देख रहे नायब तहसीलदार अजय मिश्रा पर उस समय ग़ुस्सा ज़ाहिर करते हुए कड़ा बिरोध कर दिया जिस समय यूरिया खाद बिक्री लूट के शिकार को नायब तहसीलदार ने अनसुनी कर दी
जिसके बाद किसान संघ यूनियन के नेताओं ने प्रशासनिक व्यवस्था देख रहे हैं नायब तहसीलदार अजय मिश्रा की शिकायत एसडीएम से करते हुए कहा की नायब तहसीलदार अजय मिश्रा मनमानी पर उतारू हो गए हैं आरोप लगाया की यूरिया खाद व्यापारियों से साठ गाँठ कर काला बजारी कराई जा रही है किसान संघ ने कहा की नायब तहसीलदार अजय मिश्रा की शिकायत कलेक्टर से भी मिल कर करे गे साथ ही किसान संगठन ने कहा है की नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए यहाँ से अबिलम्ब हटाया जाए अन्यथा अन्देलन किया जाए गा।
इनका कहना है ।
किसानों की शिकायत मिली थी कि यहाँ के व्यापारियों के द्वारा अधिक दामो पर यूरिया खाद की बिक्री की जा रही है साथ में जिंक पावर भी जबरन दिया जा रहा है जिसके बाद मौक़े में पहुँचा हूँ और यह पाया गया है कि यूरिया खाद अधिक क़ीमत के जिंक भी दबाव बना कर बिक्री की जा रही है जिस पर दुकानदार के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
संजय जैन
एसडीएम मनगवां
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग