गाडरवारा।  अगर आज हम बात करें  शहर की तो यहां प्रतिभाएं जन्म लेती रहती है आज हमारे शहर के अभिनेता राणा आशुतोष जो देश विदेश में अभिनय के मामले में जाने जाते है शहर के अभिनेता मोहित डागा भी अभिनय के क्षेत्र में किसी से कम नहीं इसी  तारतम्य में नगर की प्रतिभाशाली युवा कलाकार अपेक्षा मालवीय ने शहर को गौरवान्वित किया है  उन्हें प्रसिद्ध टीवी चैनल दंगल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक "झल्ली" मे अहम भूमिका निभाने का अवसर मिला है यह धारावाहिक प्रतिदिन 8:30 बजे प्रसारित किया जाता है अपेक्षा मालवीय नगर के प्रतिष्ठित परिवार से है यह स्व अरविंद मालवीय व डॉ शोभा मालवीय की सुपुत्री है बचपन से ही अभिनय के प्रति उनकी रुचि रही है और अब उनकी मेहनत रंग लाई है इस उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी की लहर है नगर वासी अपेक्षा मालवीय की इस उपलब्धि पर गर्व  महसूस कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं सभी नगर वासी ने मां नर्मदा से अपेक्षा मालवीय के उज्जवल भविष्य एवं सतत सफलता की कामना की है शहर गाडरवारा की धरती पर जन्मी इस होनहार प्रतिभा ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मंच को जीता जा सकता है।