गलत इंजेक्शन से महिला की आंखों की रोशनी गई, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
मुरैना, जिले के पोरसा में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक महिला की जिंदगी बर्बाद कर दी। गलत इंजेक्शन लगाने के कारण 35 वर्षीय मनीषा कुशवाह की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसका क्लिनिक सील कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
11 जुलाई को मनीषा कुशवाह की तबीयत खराब हुई। ठंडी खीर खाने के बाद उन्हें शरीर में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। तब वह अपनी मां के साथ पोरसा स्थित झोलाछाप डॉक्टर प्रमोद जैन के क्लिनिक पर इलाज के लिए गई थीं।
मनीषा ने बताया कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच के ही उन्हें दो गोलियां दीं और दो इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगाते ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जब डॉक्टर ने यह देखा तो उसने मनीषा को तुरंत घर भेज दिया। शाम होते-होते मनीषा को दिखना पूरी तरह से बंद हो गया।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सोमवार को पीड़िता मनीषा अपने माता-पिता के साथ न्याय के लिए मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ थीं और उनके माता-पिता उन्हें सहारा देकर ला रहे थे। मनीषा ने जनसुनवाई में एसपी समीर सौरभ को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर प्रमोद जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
कुकिंग टिप्स: इन 5 डिश में सबसे ज्यादा लगती है गैस
“Sachin Pilot के दौरे के बीच सियासी हलचल तेज