सतना में हुए दिनदहाड़े फायरिंग कांड का खुलासा, ज़मीन विवाद में इंदौर से बुलाए शूटर, व्यापारी को डराने की साजिश
सतना,मध्यप्रदेश।। शहर के पॉश इलाके चाणक्यपुरी कॉलोनी में 3 अगस्त को हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। व्यापारी भगवत गुप्ता के घर पर हुई चार राउंड फायरिंग की गूंज के पीछे ज़मीन विवाद और रंजिश की कहानी सामने आई है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कमल कुमार माटा, रवि सिंह और सुभाष सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है। ये हमला व्यापारी को डराकर ज़मीन का सौदा अपने पक्ष में कराने के लिए किया गया था।
क्या है पूरा मामला
3 अगस्त की सुबह, भगवत गुप्ता के घर के सामने नकाबपोश बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं और फरार हो गए। यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का कारण बनी। फायरिंग की गुत्थी सुलझाने के लिए SP आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर CSP देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी।
करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को पहला सुराग मिला मुख्य आरोपी रवि सिंह, जिसने पूछताछ में सब कुछ उगल दिया। रवि सिंह ने कबूल किया कि वह और कमल कुमार माटा, जो व्यापारी गुप्ता का पड़ोसी है, एक ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद में थे। पुष्कर्णी पार्क की इस ज़मीन में दोनों ने लगभग 57 लाख रुपये का निवेश किया था, लेकिन गुप्ता जमीन देने को तैयार नहीं थे।
इंदौर से बुलाए गए शूटर
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंदौर से पेशेवर शूटरों को बुलाया था और वारदात से तीन दिन पहले, 30-31 जुलाई को गुप्ता के घर की रेकी भी की गई थी। अपराध को अंजाम देने के लिए लखनऊ और MP की फर्जी नंबर प्लेटों (UP 32 GR 0404 और MP 21 5670) से लैस एक्सयूवी कार का इस्तेमाल किया गया।
फायरिंग के बाद भोपाल भागे आरोपी
वारदात के बाद आरोपी भोपाल भाग गए थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वे ज्यादा दिन तक बच नहीं सके। सुभाष सिंह परिहार इस गिरोह का एक सदस्य हत्या, लूट, एनडीपीएस एक्ट समेत 18 गंभीर अपराधों में वांछित था और 20 हजार का इनामी बदमाश भी है। वह 2019 से एक हत्या मामले में फरार चल रहा था।
डर के बल पर ज़मीन हड़पना
पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों का मकसद व्यापारी को डराकर जमीन अपने नाम करवाना था। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। इस केस को पुलिस गंभीरता से देख रही है और अपराधियों को जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा