गढ़ा में घर में घुसा चार फीट लंबा पन्हियल सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू; परिवार ने ली राहत की सांस
जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत देवताल गढ़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सांप के घर में घुस आने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब ढाई बजे प्रशांत साहू के घर में अचानक एक चार फीट लंबा सांप सड़क के रास्ते रेंगता हुआ प्रवेश कर गया। घर के अंदर घुसकर सांप सबसे पहले बैठक कक्ष में पहुंच गया और पूरे कमरे में घूमने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से प्रशांत साहू और उनके परिवार में दहशत फैल गई।
घर के आंगन तक पहुंचा सांप
सांप बैठक कक्ष में कुछ देर घूमने के बाद आंगन में आ गया, जिससे परिवार के सदस्यों की घबराहट और बढ़ गई। तुरंत प्रशांत साहू ने बिना देर किए सांप को पकड़ने के लिए सर्प विशेषज्ञ को फोन किया।
सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को समझा और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ने की कोशिश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गजेंद्र दुबे ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
पन्हियल प्रजाति का था सांप, स्वभाव से होता है गुस्सैल
सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप 'पन्हियल' प्रजाति का था। इसका वैज्ञानिक नाम 'कील बैक चैकर्ट' है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसका स्वभाव गुस्सैल और आक्रामक होता है। हालांकि, जब तक इसे छेड़ा न जाए, तब तक यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। सांप के पकड़े जाने के बाद प्रशांत साहू के परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा