प्रोविजनल डिग्री के लिए 4800 यूएस डॉलर की वसूली पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
जबलपुर: मध्यप्रदेश में एनआरआई कोटे से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों से प्रोविजनल डिग्री के लिए 4800 यूएस डॉलर (करीब 4 लाख 20 हजार रुपये) की वसूली को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने इस मामले में राज्य शासन, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर और प्रवेश व फीस निर्धारण समिति के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
क्या है पूरा मामला?
बैतूल निवासी डॉ. सर्वज्ञ चौहान ने अपने अधिवक्ताओं सुघोष भमोरे और निशांत मिश्रा के माध्यम से एक याचिका दायर कर इस भेदभावपूर्ण नियम का विरोध किया है। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में एमबीबीएस की परीक्षा पास की है और अब उसे प्रोविजनल डिग्री की आवश्यकता है।
याचिका में दलील दी गई है कि एनआरआई छात्रों से प्रोविजनल डिग्री के लिए 4800 यूएस डॉलर की भारी फीस वसूली जाती है, जबकि भारतीय छात्रों से इसी काम के लिए केवल 200 रुपये लिए जाते हैं। अधिवक्ताओं ने इसे एक भेदभावपूर्ण और अनुचित नियम बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।
कोर्ट का अंतरिम आदेश
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश भी दिया है। कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल याचिकाकर्ता को 4800 यूएस डॉलर की फीस जमा करने पर प्रोविजनल डिग्री दे दी जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि याचिकाकर्ता इस केस में जीत जाता है, तो सरकार को यह पूरी राशि उसे वापस करनी होगी। इस आदेश से एनआरआई छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
इस मामले पर अगली सुनवाई में सभी संबंधित पक्षों को अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। इस फैसले का असर उन सभी एनआरआई छात्रों पर पड़ सकता है, जिन्हें प्रोविजनल डिग्री की जरूरत है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा