हिल स्टेशन पर थमा सैलानियों का सैलाब, ट्रैवल एजेंसियों की कमाई आधी हुई
दिल्ली : दिल्लीवासी वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखते है। ताजी हवा, ठंडी वादियां और सुकून भरा माहौल उनकी थकान मिटाने का जरिया बनता है। ऐसे में इस बार 15 अगस्त के लंबे वीकेंड के लिए भी कई परिवारों और दोस्तों ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की योजना बनाई थी लेकिन प्रकृति के प्रकोप ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। ऐसे में दिल्लीवालों ने हिल स्टेशन यात्राओं की बुकिंग रद्द कर दी हैं। इसके कारण अगस्त और सितंबर में बुकिंग में भारी कमी देखी जा रही है। पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई पर्यटकों ने एडवांस भुगतान के बाद भी त्रासदी को देखते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
होटल, टैक्सी सर्विस और दुकानदारों को भारी नुकसान
दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में पर्यटकों की कमी से स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। होटल, टैक्सी सर्विस और स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। लोग सोशल मीडिया के पोस्ट को देखकर ज्यादा डर रहे है। हालांकि, सरकार की तरफ से कई सड़कों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है, ऐसे में स्थिति के ठीक होने का इंतजार है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा