तवे से किया कई बार वार, बेटी ने उतारा पिता को मौत के घाट
दिल्ली : शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार दोपहर युवती ने अपने ही पिता को रोटी पकाने वाले तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त टेकचंद गोयल (55) के रूप में हुई है।
दरअसल बेटी अन्नू (32) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता बेटी से दवाई खाने के लिए कह रहा था। इससे अचानक अन्नू आग बबूला हो गई और उसने पास रखा तवा उठाकर पिता पर हमला कर दिया। जब तक बाकी परिजन उसे पकड़ पाते उसने पिता के सिर पर कई वार कर दिए। पिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां टेकचंद को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अन्नू को हिरासत में ले लिया है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3.56 बजे वारदात की सूचना मिली। अस्पताल में मौजूद टेकचंद के बेटे से पुलिस ने पूछताछ की। शिवम ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार है। पिता उसको दवाई देने का प्रयास कर रहे थे। उस समय उसकी मां बाला देवी और शिवम की पत्नी प्रिया भी वहां मौजूद थी।
अचानक अन्नू ने पिता पर तवे से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्नू के इलाज के पेपर भी मांगे गए हैं। इसके अलावा टेकचंद की पत्नी और बेटे शिवम की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाकी रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा