पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर
सीतापुर,: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस ने आज सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों सगे भाई थे और उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
क्या था मामला?
सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि STF और पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के शूटर पिसावा इलाके में हैं। गुरुवार तड़के, जब पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों शूटर बाइक से आते दिखे।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों शूटरों को गोली लग गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बदमाशों की पहचान
मारे गए बदमाशों की पहचान मिश्रिख थाने के अटवा गांव निवासी राजू तिवारी उर्फ रिजवान खान और संजय तिवारी उर्फ अकील खान के रूप में हुई। दोनों सगे भाई थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनकी माँ मुस्लिम और पिता हिंदू थे, इसलिए उनके पुलिस रिकॉर्ड में भी दोनों सरनेम (तिवारी और खान) दर्ज थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि उनके पास दो अलग-अलग नामों से आधार कार्ड थे—एक हिंदू नाम से और दूसरा मुस्लिम नाम से।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा