भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के सुबोध, लद्दाख से शुरू की यात्रा -1 लाख पौधे लगाने का टारगेट, अब तक लगाए 35 हजार
सतना। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले 26 साल के सुबोध विजय गंगुर्दे भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा पर निकले है। देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 1 लाख पौधा रोपने का संकल्प लेकर चले सुबोध अब तक 35 हजार पौधे रोप चुके हैं। इस नेक काम में भारतीय सेना, वायु सेना, वन विभाग और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने हाथ बंटाया। सुबोध पेशे से पर्वतारोही हैं और 19 जून 2024 को लद्दाख से साइकिल यात्रा शुरू की है। इस साइकिलिंग में सुबोध अब तक लगभग 20 हजार किलोमीटर का फासला तय करते हुए 8 राज्यों को पार कर मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। सतना पहुंचने पर उन्होंने 38 हजार 840 किलोमीटर का रास्ता नाप लिया।
माउंट एवरेस्ट फतह करने की तमन्ना
सुबोध की तमन्ना माउंट एवरेस्ट फतह करने की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में वो माउंट एवरेस्ट के लिए समिट करेंगे। सुबोध ने बताया कि यह मिशन केवल एक व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, साइकिलिंग को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश है। सतना पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और सतना साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने सुबोध का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव