बिना वोटिंग के अविश्वास प्रस्ताव फेल रामपुर बाघेलान जनपद में भाजपा का कब्जा बरकरार
सतना । जिले के रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के खिलाफ लाए गया अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया। कई सदस्यों ने पिछले दिनों अध्यक्ष के खिलाफ लामबंदी की थी किन्तु जब गुरुवार को वोटिंग का नंबर आया तो अधिकांश जनपद सदस्य गैर हाजिर रहे। लिहाजा कोरम के अभाव में भाजपा ने जोर-जुगाड़ एवं तोड़फोड़ के बीच अपना कब्जा बरकरार रखा। इस खींचतान में क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह विक्की की अहम भूमिका सामने आई।
भाजपा के रामपुर बाघेलान जनपद अध्यक्ष के अविश्वास के लिए विपक्षी दलों के जनपद सदस्यों ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 28 के तहत् अविश्वास प्रस्ताव लाने का भरपूर प्रयास किया था जिसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एसडीएम रघुराज नगर राहुल सिलाड़िया की उपस्थिति में प्रारंभ की गई थी।रामपुर बाघेलान में 7 अगस्त गुरुवार को आयोजित की गई अविश्वास प्रस्ताव की निर्वाचन प्रक्रिया भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में विपक्षी दलों के मात्र 11 जनपद सदस्य ही निर्वाचन स्थल पहुंचे कई घंटे सदस्यों का इंतजार किया गया मगर शेष जनपद सदस्यो की अनुपस्थिति के कारण निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करके अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया और संबंधित जानकारी उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी। पंचायती राज्य का निर्वाचन 2022 में हुआ था जिसमें निर्वाचित हुए जनपद अध्यक्ष के पद के लिए जनपद अध्यक्ष रावेद्र सिंह छोटू को निर्वाचन के माध्यम से चुना गया था मगर 3 वर्ष पूर्ण होते ही विपक्षी दलों के जनपद सदस्य ने उनका अविश्वास पात्र लाने का भरपूर प्रयास किया। मगर अब स्थिति साफ होते ही रावेन्द्र सिंह छोटू जनपद अध्यक्ष बनें रहेंगे।
भोपाल में बैठकर यूं दिखाया दम...
जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद से हटाने का विफल प्रयास किया, लेकिन उनकी फितरत नाकाम हो गई जब मोर्चे को विधायक विक्रम सिंह ने अपने हाथों में ले लिया विधायक विक्रम सिंह अपने सूझबूझ के साथ-साथ विरोधियों को अपना ताकत दिखाकर सभी को चारों खाने चित कर दिया है यह विधायक की खासियत है जिस काम में लगते हैं उसको पूरा करने के बाद ही दम लेते है आपको विदित है कि इसके पहले जनपद पंचायत अमरपाटन के अध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें विधायक ने एक तरफा कर दिया था विधायक भोपाल में विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल थे लेकिन भोपाल में रहकर भी रामपुर बघेलान जनपद पंचायत में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव को अपने हिसाब से चलाने का काम किया यही कार्य करने की पद्धति से जनता का विश्वास विधायक के प्रति बढ़ता है।
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव