सरहद पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने सौंपी कलेक्टर को राखी प्यार की डोर से तिरंगे में बनाया भारत का नक्शा
सतना,मध्यप्रदेश।।रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले सतना जिले में देशभक्ति और भाईचारे का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला है। शहर की साईं पब्लिक स्कूल और गार्जियन एंड गाइड स्कूल की छात्राओं ने सरहद पर तैनात देश के वीर सैनिकों के लिए प्रेम, सम्मान और आभार का प्रतीक बन चुकी राखियां तैयार कीं और गुरुवार को इन्हें कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को सौंपा है ताकि ये राखियां समय रहते देश के बॉर्डर पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जा सकें।इस विशेष अवसर पर छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्हें भी राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं है। कलेक्टर ने भी बच्चियों के इस पहल की सराहना की और उन्हें देशप्रेम की मिसाल बताया।छात्राओं ने राखियों से तिरंगे के रंगों में भारत का नक्शा भी तैयार किया, जिसे देख कर सभी उपस्थित अधिकारी भावुक हो गए। भारतमाता की जयघोष और देशभक्ति गीतों के साथ पूरा माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल राखी भेजना ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी में देशभक्ति, सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना था। छात्राओं ने कहा कि यह राखियां केवल धागे नहीं हैं, बल्कि उनमें उनका स्नेह, आशीर्वाद और सुरक्षा की कामना बंधी है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने कार्यालय के कर्मचारियों को भी राखियां बांधकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया है। यह पहल आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा देती रहेगी।
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव