खजुराहो। इन दिनों छतरपुर के राजनगर जनपद का मऊ मसनिया गांव सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में महिला के सर्प के बच्चे को जन्म देने की बात सामने आई थी, जिसे चिकित्सकों ने ब्लड क्लोट बताया था। वहीं अब धवाड़ गांव आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां एक पेड़ के तने में गणपति जी की आकृति दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों ने पूजना शुरू कर दिया है।राजनगर का धवाड़ गांव आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां पलाश के वृक्ष में गणपति जी की आकृति बनी हुई है। जिसमें ग्रामीण चमत्कार मना रहे है। वहीं ग्रामीणों ने पलाश के पेड़ की पूजा अर्चना भी करने लगे है।धवाड़ गांव के सचिव संजय मिश्रा के अनुसार, पलाश के पेड़ के तने का आकार कुछ हाथी की आकृति की तरह दिख रही है। जिसको स्थानीय लोगों ने गणपति का स्वरुप मानते हुए पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पलाश का वृक्ष 10 वर्ष पुराना है। हाल ही में गणपति की आकृति देखी गई, जो अब लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।