उमरिया -- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत दमना बीट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाँसा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मुनि राज पिता तेजभान सिंह पर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया।  गांव में स्थित तालाब के पास हमला उस दौरान हुआ जब युवक अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त था हमला दमना बीट के पीएफ 351 से सटे क्षेत्र में करीब सुबह 8 बजे हुआ, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पार्क टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। मानव और वन्यजीवों द्वन्द लगातार बढ़ने की मुख्य वजह बाघो की बढ़ती संख्या और कम होते जंगल के साथ ग्रामीणों मे जागरूकता की कमिया बनी हुई है 

 जंगली सूअर के शिकारी गिरफ्तार 

वही शिकार कु घटना को लेकर क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि विगत 3 अगस्त को वन परिक्षेत्र मानपुर (बफर) अन्तर्गत मुखबिरों से प्राप्त सूचना अनुसार बीट बल्हौंड़ के बसन्तपुर टोला के 1 खेत में 1 नग जंगली सुअर के मृत होने की खबर मिलने पर मानपुर बफर की टीम द्वारा मौका स्थल की जाँच की गई जिसमें पाया गया कि जंगली सुअर को तेज धारदार हथियार से मारा गया है। परिस्थिति अनुसार तुरन्त जाँच हेतु टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय किये गये जिसके पश्चात् ग्राम बल्हौंड़ एवं टिकुरीटोला से संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूंछतांछ के दौरान आरोपीगण क्रमशः भगोले कोल पिता सिज्जू कोल उम्र 40 वर्ष साकिन बल्हौंड़, दरवारीलाल पिता फुदई कोल उम्र 32 वर्ष, श्यामलाल पिता बीरन कोल उम्र 32 वर्ष, दीनू पिता लालू कोल उम्र 30 वर्ष, छोटेलाल पिता श्यामलाल कोल उम्र 32 वर्ष, मिठाईलाल पिता गोविन्द कोल उम्र 50 वर्ष, सुनील पिता सिज्जू कोल उम्र 30 वर्ष उक्त सभी निवासी टिकुरीटोला द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया।
प्रकरण में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 धारा 09, 39, 51 के तहत वन अपराध प्रकरण क्र. 7651/06 दिनांक 03/08/2025 पंजीवद्ध कराकर आरोपियों को आज दिनांक 06/08/2025 को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए मान्नीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मानपुर के समक्ष पेश किया गया है जहां से सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।