बकरी चराने गए 22 वर्षीय युवक पर बाघ का हमला, मौके पर हुई मौत
कटनी: जिले के बरही वन परिक्षेत्र के बिचपुरा बीट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगल में बकरी चराने गए 22 वर्षीय एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिचपुरा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया था। इसी दौरान एक बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
कुछ देर बाद, जब गांव के अन्य लोग जंगल से गुजर रहे थे, तो उन्होंने धर्मेंद्र को खून से लथपथ हालत में देखा। उनके अनुसार, कुछ दूरी पर एक मवेशी भी मृत पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर, वन विभाग के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल