धार्मिक नगरी में होटल पर पुलिस ने मारा छापा, आधा दर्जन युवक युवतियां पकड़े गए,मचा हड़कंप
मैहर, सतना। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में स्थित स्टेशन रोड के प्रिंस होटल पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिन पर संज्ञान लेते हुए मैहर पुलिस ने कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इस होटल में पिछले कई महीनों से अनैतिक गतिविधियों संचालित होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थी।शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आज दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया है।
परिजनों को सौप दी गयी समझाइस
सूत्रों के मुताबिक, होटल प्रबंधन बिना पहचान पत्र के सिर्फ रजिस्टर में नाम दर्ज कर कमरा उपलब्ध करा रहा था। इससे होटल में अनैतिक गतिविधियों की आशंका और गहरा गई है। पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियों को पुलिस थाने लाया गया है।जहां उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने परिजन और बच्चों को समझाइश देकर छोड़ दिया है।
पहले भी मिल चुके हैं ऐसे मामले
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल में पूर्व में भी लड़कियां संदिग्ध हालत में पकड़ी जा चुकी हैं।हालांकि छापे के बाद धार्मिक नगरी मैहर में और भी होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल