नकली प्रतीक राय बन जमीन बेचने वालों पर दर्ज होगी एफ आई आर
मैहर हाई प्रोफाइल जमीन फर्जीवाड़ा मामले पर फरियादी प्रतीक राय ने 2010 में बदनपुर दक्षिण पट्टी पर जमीन खरीदी की थी उसके बाद से वह अपने ग्रह ग्राम नागपुर में ही रह रहे थे देखा जाए तो उनकी गैर मौजूदगी में भूमाफियाओं ने नकली दस्तावेज तैयार कर प्रतीक राय का नकली आधार कार्ड एवं उनकी जगह नकली प्रतीक राय को बनाकर उसे जमीन को राजकुमार गौतम को बेच दिया गया राजकुमार को जमीन बेचने के बाद यह जमीन आरसीसीपीएल बिरला सीमेंट फैक्ट्री को बेच दी गई लेकिन जब इस जमीन के नामांतरण की बारी आई तो यह भनक प्रतीक राय को लगी तो उन्होंने इस मामले पर लिखित शिकायत आवेदन मैहर एसडीएम एवं पुलिस अधीक्षक मैहर को दिया जिसके बाद इस मामले पर जांच शुरू हो गई और देखा जाए तो जांच के उपरांत मैहर एसडीएम ने भी माना कि इस मामले पर फर्जीवाड़ा किया गया है और उन्होंने दिनांक 10 7.2025 को पत्र क्रमांक 4462 रीडर वन 2025 को बदेरा थाना प्रभारी को पत्र जारी कर इस संदर्भ में आरोपियों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की बात कही है इस पत्र में मैहर एसडीएम ने प्रकरण क्रमांक 0096/अ- 74/2024-25
मैं मैहर एसडीएम में उल्लेख किया है कि फरियादी द्वारा आराजी नंबर 4 / 1 / छ वर्तमान नंबर 4 / 1 / 7 रखवा 0.200 हेक्टर खसरा नंबर 46 / 1 /व वर्तमान नंबर 46 /1/ 2 र क वा 0.500 हेक्टेयर के संबंध में इस न्यायालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें इस न्यायालय0096/अ- 74/2024-25
मैं पारित आदेश दिनांक 7.7.2025 द्वारा आवेदक के आवेदन पत्र को स्वीकार किया गया है तथा प्रकरण में अनावेदक राजकुमार गौतम के विरुद्ध किए गए अपराध के संबंध में सभी दस्तावेजों की जांच विवेचना करते हुए एवं आवश्यक कथन साक्षी अर्जित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर कार्यालय को अवगत कराने हेतु आदेश किया गया है
इस संदर्भ में राजकुमार गौतम जिसने यह आरजी आरोपी संजू शुक्ला गोपाल असवानी दीपक लालवानी अजय सावलानी संजय मिश्रा धनंजय सिंह भोला पांडे से खरीदी की थी जिसमें संजय मिश्रा और धनंजय सिंह द्वारा नकली एक व्यक्ति को निकली आधार कार्ड के साथ लाकर उसे भू स्वामी प्रतीक राय पिता विश्वास राय बताया और परिचय कराया था जिसके बाद जमीन का सौदा तय हुआ और राजकुमार ने यह जमीन खरीद ली थी जिसके बाद राजकुमार गौतम ने लगभग साल भर बाद इस जमीन को रिलायंस सीमेंट एमपी बिरला आरसीसी पीएलसी सीमेंट फैक्ट्री को बेच दी थी बचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था जिसमें राजकुमार गौतम के साथ आरोपियों ने विश्वास में लेकर ठगी का शिकार बनाया लेकिन इस संदर्भ में जब मामला के खुलासा हुआ तो फरियादी प्रतीक राय के शिकायत के बाद राजकुमार गौतम ने भी पुलिस अधीक्षक मैहर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था एवं मैहर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घटना की आप बीती जानकारी पूरे दस्तावेजों के साथ मैहर एसडीएम को सुपुर्द की थी अब इस मामले पर मैहर एसडीएम ने जांच के बाद बदेरा थाना प्रभारी को पत्र जारी कर समस्त आरोपी पक्ष के बयान दर्ज करने के साथ ही अपराध पंजीबद करने के निर्देश जारी किए हैं इस संदर्भ में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि न्यायालय मैहर एसडीएम द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है जिस संदर्भ में जांच की जा रही है और इस घटनाक्रम में सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया जाएगा
मामले का उजागर होने के बाद संजय मिश्रा ने राजकुमार गौतम को अपना कर्जदार बताते हुए एक वीडियो भी बना कर वायरल करवाया था जिसमें उसने कहा कि राजकुमार गौतम उनसे ₹800000 कर्ज बतौर लिए थे जो उन्होंने मुझे पैसे लौटाया है उनका इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है जबकि देखा जाए तो संजय मिश्रा और धनंजय सिंह गोपाल असवानी दीपक लालवानी अजय सावलानी यह पांच लोगों की मास्टरमाइंड सोच और प्लानिंग के साथ इस जमीन की फर्जी वाडा किया गया था इतना ही नहीं नकली दस्तावेज भदनपुर पहाड़ के ही एक ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर में तैयार किया गया था जिसमें आरोपियों का साथ भोला पांडे ने दिया था इस मामले को उजागर होने के बाद राजकुमार गौतम के ऊपर आरोपियों द्वारा दबाव एवं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है जिसकी भी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की गई है ।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल