सतना में ट्रैक्टर चोरी का मुख्य आरोपी पुणे से गिरफ्तार
सतना,मध्यप्रदेश।।जिले के कोठी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में तीन महीने की लंबी तलाश के बाद मुख्य आरोपी वीर विक्रम सिंह को महाराष्ट्र के पुणे से दबोच लिया। आरोपी रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के छमुआ गांव का निवासी है।
मामला 4 मई का है, जब बरहना निवासी अजय सिंह का ट्रैक्टर (एमपी19एसी8539) ट्रॉली समेत घर के बाहर से चोरी हो गया था। कुछ दिनों बाद ट्रॉली तो लावारिस हालत में मिली, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने सात साथियों सुंदरम उर्फ बच्चा सिंह बघेल, अंशुल सिंह बघेल, लाला सेन, धीरज पटेल, प्रेम प्रकाश सिंह, राणा सिंह और उमा प्रताप सिंह के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट