एमपी में इंजीनियरों का कमाल बीच सड़क में खड़े खंबे हटाए बिना ही हो गया सड़कों का निर्माण आए दिन हो रहे हादसे
मैहर,मध्यप्रदेश।। मैहर मध्यप्रदेश में एक बार फिर इंजीनियरिंग की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। मैहर जिले के अमरपाटन में MPRDC (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम) द्वारा बनाए गए मुख्य मार्ग पर आधा सैकड़ा से अधिक बिजली के खंभे अब भी सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं। दो साल पहले बनी इस सड़क पर हर दिन वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन न बिजली विभाग चेता, न निर्माण एजेंसी, और न ही प्रशासन।
दरअसल अमरपाटन-सतना मार्ग पर जनपद कार्यालय से लेकर नए तहसील कार्यालय मोड़ तक सड़क के बीच 50 से ज्यादा विद्युत पोल जस के तस खड़े हैं। हैरानी की बात ये है कि ठेकेदार द्वारा बिजली विभाग को खंभे हटाने की सूचना दी गई थी, जिसके चलते निर्माण कार्य दो महीने तक रोका भी गया। लेकिन कार्रवाई के अभाव में ठेकेदार ने पोल को हटाए बिना ही सड़क को पूरा कर MPRDC को सौंप दिया।
रोजाना हो रहे हादसे
स्थानीय निवासी दिनेश शुक्ला सहित कई लोगों ने खंभों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं हैं। उनका कहना है कि इस लापरवाही की वजह से आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। लोगों ने बिजली विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दे रहे बड़े हादसे को आमंत्रण
सरकारी तंत्र की चुप्पी इस मामले को और गंभीर बना रही है। सवाल यह है कि जब निर्माण के पहले से खंभे हटाने की जानकारी दी गई थी, तो विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की है और यदि सड़क खंभों के साथ बनी है, तो निर्माण को पास कैसे किया गया है।यदि समय रहते इन खंभों को हटाया नहीं गया, तो यह ‘लापरवाही’ आने वाले दिनों में और बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट