मैहर,मध्यप्रदेश।। तक्षशिला एकेडमी अमरपाटन इको हब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत प्राचार्य एवं छात्राओं ने एसडीओपी ख्याति मिश्रा को पौधे भेंट किए,पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत SDOP ख्याति मिश्रा और थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते को तिरंगा झंडा भी सौंपा गया। एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है तक्षशिला एकेडमी के डायरेक्टर आनंद द्विवेदी एवं स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रही सभी ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रोत्साहित करना है।