सतना मेयर योगेश ताम्रकार को मिला ‘संस्कृत भूषण सम्मान’, राजधानी दिल्ली में बढ़ाया शहर का मान
सतना,मध्यप्रदेश।।नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित भव्य समारोह में सतना के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार को “संस्कृत भूषण सम्मान” से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें संस्कृत भाषा के संवर्धन और प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान तथा महापौर पद की शपथ संस्कृत में लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल कायम करने के लिए प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वानों, साहित्यकारों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महापौर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि योगेश ताम्रकार ने संस्कृत को केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की आत्मा के रूप में प्रस्तुत किया है।
संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर - मेयर
सम्मान ग्रहण करते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। मैं इसे अपने सतना शहर और यहां के नागरिकों को समर्पित करता हूं। संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
सतना का बजा दिल्ली में डंका
उनके इस सम्मान से सतना शहर का गौरव और प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों व संस्कृत प्रेमियों में हर्ष की लहर है और सोशल मीडिया पर महापौर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल