जियो फाइनेंशियल ने किया शेयरधारकों को 0.50 रुपए डिविडेंड का ऐलान
नई दिल्ली । जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 0.50 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 अगस्त 2025 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के पात्र होंगे। कंपनी की दूसरी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 28 अगस्त गुरुवार को होगी। एजीएम में डिविडेंड प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद, इसका भुगतान एक हफ्ते के भीतर किया जाएगा। वहीं एजीएम में वोटिंग के लिए कंपनी ने 21 अगस्त को कट-ऑफ डेट घोषित की है। इसी तारीख के आधार पर यह तय होगा कि कौन-कौन शेयरधारक एजीएम में भाग लेकर प्रस्तावों पर मतदान कर सकेंगे। शेयर बाजार की बात करें तो 8 अगस्त को बीएसई पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 321.55 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव 325.30 से 1.15 फीसदी कम है। कंपनी का पीई रेशियो पिछले चार तिमाहियों से 50 से ऊपर बना हुआ है, जो निवेशकों का भरोसा दर्शाता है। कंपनी बीएसई 100 इंडेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 2.04 लाख करोड़ रुपये है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिविडेंड घोषणा कंपनी की स्थिरता और मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत है। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे रिकॉर्ड और कट-ऑफ डेट का ध्यान रखें ताकि डिविडेंड और वोटिंग अधिकारों का लाभ मिल सके।
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% पास, रिकॉर्ड सफलता
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
मौसम की मार: आंधी-पानी के बीच हादसे, पांच लोगों की मौत
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
नगर निगम में बड़ा फैसला: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित
हाईवे पर पलटी बस, बोलीविया में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 जख्मी