सतना में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा
सतना में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीटीआई ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
यात्रा का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली के साथ माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। रैली सेमरिया चौक, सर्किट हाउस चौक, स्टेशन रोड, जयस्तंभ चौक, धवारी तिराहा और राजेंद्र नगर से होते हुए अमर जवान स्मारक तक पहुंची, जहां भारत माता को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ। पूरे रास्ते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से शहर गूंज उठा, जबकि हाथों में लहराते तिरंगे इस जज्बे को और बुलंद कर रहे थे।
इस यात्रा की खास बात यह रही कि दिव्यांगजन भी अपनी ट्राइसाइकिल पर शामिल हुए, जिससे संदेश गया कि देशभक्ति किसी सीमा में बंधी नहीं।
इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकोंने भी वीर शहीदों की याद में टाउन हॉल से अलग तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैनिकों के परिजन भी शामिल हुए, और भारत माता की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा। मुख्य बाजार और धवारी चौक से गुजरते हुए यह यात्रा भी सिविल लाइन में समाप्त हुई।
सतना की सड़कों पर रविवार को तिरंगे की लहर और देशभक्ति की गूंज ने साफ कर दिया कि आज भी यहां के लोगों के दिलों में मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम है।
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% पास, रिकॉर्ड सफलता
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
मौसम की मार: आंधी-पानी के बीच हादसे, पांच लोगों की मौत
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
नगर निगम में बड़ा फैसला: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित
हाईवे पर पलटी बस, बोलीविया में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 जख्मी