चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास रहा नाकाम, शरीर कटकर दो हिस्सों में बंटा...
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. बैतूल रेलवे स्टेशन (Betul Railway Station) पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक शख्स की मौत हो गई. ट्रेन को दौड़कर पकड़ने की कोशिश में शख्स का संतुलन बिगड़ गया और वो अचानक ट्रेन के नीचे जा गिरा. इससे पूरे ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और उसका शरीर कटकर दो हिस्सों में बंट गया. घटना के बाद आरपीएफ और पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद उसके शव को वहां से हटाया गया.
आधार कार्ड से हुई पहचान
अधिकारियों को शख्स की तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान हुई. आधार कार्ड के अनुसार, जबलपुर के यादव कॉलोनी निवासी संजय चौरसिया के रूप में शिनाख्त हुई है, जो संघमित्रा एक्सप्रेस से बैतूल से आमला तक जा रहा था. पहचान होने के बाद अधिकारियों ने संजय के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचे.
राखी बंधवाने आया था संजय
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बहन से राखी बंधवाने के लिए संजय बैतूल आया था. यहां से वो संघमित्रा एक्सप्रेस से आमला तक जाने वाला था. लेकिन, जैसे ही वो स्टेशन पहुंचा, तो ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल रही थी. तभी वो ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा और ये हादसा हो गया. जबलपुर में संजय कपड़े का व्यवसाय करता था.
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% पास, रिकॉर्ड सफलता
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
मौसम की मार: आंधी-पानी के बीच हादसे, पांच लोगों की मौत
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
नगर निगम में बड़ा फैसला: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित
हाईवे पर पलटी बस, बोलीविया में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 जख्मी