प्रधानमंत्री ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
मुंबई, (श्रीकेश चौबे) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों — अजनी (नागपुर)-पुणे, केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर — को हरी झंडी दिखाई।
केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 881 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत सेवा है और वर्धा-मनमाड के बीच कई अछूते क्षेत्रों को जोड़ेगी। 73 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलने वाली यह ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकेगी।
यह सेवा व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए नागपुर, पुणे और मार्ग में आने वाले कस्बों के यात्रियों को बड़ा लाभ देगी। ट्रेन में एसी कोच, स्वचालित तापमान नियंत्रण, पैनोरमिक खिड़कियां, बायो-वैक्यूम शौचालय, सीसीटीवी निगरानी और पुनर्योजी ब्रेकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
नियमित सेवा के तहत ट्रेन संख्या 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत 12 अगस्त से सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 9:50 बजे अजनी से चलेगी और रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 26101 पुणे-अजनी वंदे भारत 11 अगस्त से (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 6:25 बजे पुणे से रवाना होगी और शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी।
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल