अतिथि शिक्षकों को भी मिलेगी ट्रांसफर की सुविधा!: उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल,जबलपुर के कॉलेेजों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी
जबलपुर। सरकारी कॉलेजों में तैनात अतिथि शिक्षकों को अब ट्रांसफर की सुविधा भी दी जाएगी। हालाकि, एक साल से ज्यादा समय तक अध्यापन कराने वाले ही इस सुविधा के पात्र होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने जबलपुर की जानकारी मांगी है कि किस कालेज में विषयवार कितने अतिथि विद्वानों की आवश्यकता है। कालेजों का शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो गया है, लेकिन प्रदेश के सरकारी कालेजों में सहायक प्राध्यापको के कई पद रिक्त हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अतिथि विद्वान रखकर व्यवस्था बनाई जा रही है।
- 12 अगस्त से भरे जाएंगे विकल्प, 22 तक कार्यभार
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने समय-सारणी जारी कर दी है। इसके लिए 12 से 17 अगस्त तक अतिथि विद्वानों को विकल्प भरने का अवसर दिया गया है। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। वरीयता के अनुसार 19 अगस्त को कालेज आवंटित किए जाएंगे। इन्हें 22 अगस्त तक कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण कर चुके अतिथि विद्वानों की 23 अगस्त तक पोर्टल पर ज्वाइनिंग दर्ज करनी पड़ेगी।
-तब अतिथि विद्वानों को हटाया जाएगा
अतिथि विद्वानों की नियुक्ति अस्थायी होगी। वर्तमान में कालेजों में सहायक प्राध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। अगर अतिथि विद्वानों की ज्वाइनिंग के बाद भी किसी पद पर स्थायी भर्ती होती है तो उन्हें वहां से हटना होगा। अतिथि विद्वानों की यह नियुक्तियां नियमित फैकल्टी के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से की जाएंगी।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा