बांधवगढ़ के जंगल में मिला वन्यजीव का अज्ञात शव , विभाग लगा पतासाजी करने मे _
_
उमरिया - विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र मे एक वन्यजीव का अज्ञात शव मिला यह सलखनिया बीट के कक्ष क्रम आरएफ़ 601 में रविवार को गश्ती दल ने घोघरा नाला के पास एक मृत वन्य प्राणी का शव देखा गया था। शव सड़ी-गली अवस्था में था,जिससे उसकी प्रजाति, लिंग और उम्र का पता लगाना तत्काल संभव नहीं हो सका। अनुमान है कि उसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई होगी।सूचना मिलते ही निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पार्क अमला सक्रिय हो गया। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के साथ क्षेत्र की गहन सर्चिंग की गई, ताकि किसी संघर्ष या अन्य सुराग के निशान मिल सकें। अगले दिन 10 अगस्त यानी सोमवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विधिवत शव परीक्षण किया। पोस्टमार्टम में मृत वन्य प्राणी के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। विसरा सैंपल लेकर उसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा है।इस मामले में वन अपराध क्रमांक 7450/05 दर्ज कर पार्क टीम विवेचना में जुट गई है। फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने कहा है कि "यह हमारे लिए एक जांच नहीं, बल्कि जंगल के जीवन से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है। हम तथ्यों पर आधारित निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वन्यजीव हमारे परिवार का हिस्सा हैं, और उनकी असमय मौत हम सबके लिए पीड़ादायक है।" कार्यवाही के दौरान उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व, एनटीसीए के प्रतिनिधि, वेटरनरी डॉक्टर, सहायक संचालक पनपथा,रेंज अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।यह रहस्यमयी घटना न केवल वन विभाग, बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सभी लोगों के बीच उत्सुकता और चिंता का विषय बनी है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है की कही तेंदुआ या सीवेट कैट का भी हो सकता है..
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा