एमपी में धारकुंडी आश्रम के कुंड में डूबने से दो युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा,परिवार में पसरा मातम
सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम के अघमर्षण कुंड में स्नान करने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब दोनों युवक आश्रम घूमने पहुंचे थे और धार्मिक आस्था से जुड़े इस कुंड में स्नान करने लगे।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अमन त्रिपाठी (24) पुत्र देवदत्त त्रिपाठी, निवासी बम्होरी थाना जैतवारा और अजय पांडेय (18) पुत्र मोहनलाल पांडे, निवासी इटमा थाना मारकुंडी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अजय पांडेय वर्तमान में मझगवां थाना क्षेत्र के नौगवां गांव सतना में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुंड की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए जिससे वे डूबने लगे और दोनों की मौत हो गयी है।
कुंड में डूबने से हुई मौत
कुंड के पास मौजूद लोगों ने जब युवकों को पानी में डूबते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला है। हालांकि तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
परिवार में पसरा मातम का माहौल
घटना के बाद आश्रम परिसर और आसपास के इलाके में मातम का माहौल बन गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया है।
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
सामाजिक संगठनों की सक्रियता से माहौल संवेदनशील
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत