जबलपुर के घमापुर में हत्याः कजलिया मेले में हुआ विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में कजलिया मेले के दौरान हुए एक विवाद ने सोमवार को एक युवक की जान ले ली। तलैया में लगे मेले में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल यश मेहरौलिया (उम्र 20 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, कजलिया के दिन तलैया में मेले का आयोजन हुआ था। इसी दौरान, यश मेहरौलिया का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करुण सिंधी, सोनू सिंधी और उनके 4-5 साथियों ने मिलकर यश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में यश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यश को गंभीर हालत में जबलपुर के नीरज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल यश के बयान दर्ज किए गए थे। यश ने अपने बयान में हमलावरों के नाम बताए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने करुण सिंधी और सोनू सिंधी सहित 4 से 5 आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
सामाजिक संगठनों की सक्रियता से माहौल संवेदनशील
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत