बागेश्वर बाबा का संदेश लव जिहाद से लड़ना संस्कार आधारित संस्कारों की रक्षा करना है : उषा ठाकुर
महू । इंदौर के महू से BJP विधायक उषा ठाकुर ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। उषा ठाकुर ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कि दुर्गा बनो, काली बनो लेकिन बुर्का वाली मत बनो। धीरेंद्र शास्त्री सनातन बेटियों को जागृत कर रहे हैं। हर जिम्मेदार नागरिक को उनका साथ देना चाहिए।
मुस्लिम महिलाएं अगर अच्छे से बेटों की निगरानी करें तो लव जिहाद ना हों
उषा ठाकुर ने लव जिहाद को रोकने के लिए मुस्लिम समाज से भी अपील की है। उन्होंने कहा, अगर मुस्लिम महिलाएं अपने बेटे और पतियों की निगरानी करें तो समाज में लव जिहाद के मामले नहीं आएंगे। मुस्लिम मातृत्व शक्ति को दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। जो भी जिम्मेदार व्यक्ति लव जिहाद को रोकना चाहता है उसे धीरेंद्र शास्त्री का साथ देना चाहिए।
3 तलाक खत्म, अब मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार
उषा ठाकुर ने तीन तलाक खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, राष्ट्र नायक नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक खत्म कर दिया, जिसने आपको सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। अब आपकी भी जिम्मेदारी है कि अपने बेटे और पति की अच्छी तरह से निगरानी करें। लव जिहाद जैसे घृणित अपराध में शामिल होने वालों को सरकार और कानून के साथ-साथ मुस्लिम समाज की मातृशक्ति दंडित करें, तभी वो सच्ची मां और महिलाएं कहलाएंगी।
कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को पंचर जोड़ने से आगे नहीं बढ़ने दिया
उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया। उषा ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस ने वोट बैंक मानकर मुस्लिम समुदाय को साइकिल पंचर जोड़ने से आगे नहीं बढ़ने दिया। वो तो भारतीय जनता पार्टी है, जिसने लोक कल्याणी योजना बनाई. जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबको एक जैसा अधिकार दिया।
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत