एमपी में पता पूछने के बहाने महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुआ बदमाश
सतना,मध्यप्रदेश।।एमपी में सतना जिले के धवारी इलाके में रविवार शाम एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। पता पूछने के बहाने स्कूटी सवार एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारा और फरार हो गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटना रविवार शाम करीब 7 बजे महदेवा रोड के पास पूनम भवन के पीछे रहने वाली उमा पांडेय के साथ हुई। उमा अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ी थीं, तभी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक उनके पास आकर रुका। उसने किसी का पता पूछने का बहाना बनाकर उन्हें बातों में उलझाया।
जैसे ही महिला पता बताने के लिए उसकी ओर झुकीं, युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इस छीना-झपटी में चेन टूट गई और उसका आधा हिस्सा उमा पांडेय के हाथ में ही रह गया, जबकि आधा हिस्सा लेकर बदमाश तेजी से फरार हो गया।
घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ युवकों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह गलियों का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो गया।
पीड़िता ने तत्काल सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से पॉश इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत