कानपुर में भाई-बहन की हत्या करने के बाद आरोपी का सतना में मिला शव
आत्महत्या की आशंका : होटल के कमरे में झूलता मिला शव, ब्लैकमेलिंग से परेशान था मृतक
सेमरिया चौक स्थित होटल के कमरा नंबर 27 में युवक का शव फांसी पर लटका मिला। दरवाजा तोड़कर किसी तरह पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो देखा की युवक का शव फंसी पर झूल रहा था। मृतक की पहचान आकाश विश्वकर्मा निवासी कानपुर के रूप में की गई है। मृतक दोहरे हत्या का आरोपी है उसने कानपुर में भाई-बहन की हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह सतना आया था। कोलगवां थाना पुलिस जांच विवेचना कर रही है।
सतना, प्रात: किरण। प्रारंभिक विवेचना मेें जो तथ्य खुलकर सामने आए हैं उसके मुताबिक कानपुर में रहने वाली काजल नाम की युवती से मृतक बेहद परेशान था। मृतक आकाश इस किन्नर द्वारा लगातार की जा रही ब्लैकमेलिंग से त्रस्त था। दरअसल काजल खुद को किन्नर कहलाना पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने लड़की बनने के लिए मुंबई के अस्पताल में 5 लाख में चेहरे की सर्जरी भी कराई थी। भाई बहन की हत्या के मामले में काजल की मां गुड्डी ने तीन करीबियों आलोक उर्फ गोलू, आकाश और हेमराज उर्फ अजय पर हत्या का आरोप लगा हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि काजल का पूर्व प्रेमी आलोक है जबकि इन दिनों आकाश उसके साथ रहता था। वहीं उसकी किन्नर साथी देविका का प्रेमी हेमराज भी इन दिनों काजल से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बताया कि आकाश के साथ ही काजल नौबस्ता में एक प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये बयाना देकर आई थी। वो किसी भी कीमत में आकाश को छोड़ना नहीं चाहती थी और आकाश ने पीछा छुड़ाने के लिए काजल और उसके 12 वर्षीय भाई की हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का यहां सिद्धांत होटल के एक कमरे में उसका शव फंदे में झूलता हुआ मिला।
शनिवार को होटल में आया था आकाश
आकाश विश्वकर्मा ने शनिवार को सेमरिया चौक स्थित होटल में कमरा लिया था। वह रूम नंबर 27 में ठहरा हुआ था। रविवार शाम को उसने चेकआउट किया और यहां से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन छूटने पर वह वापस होटल लौटा और फिर से वही कमरा बुक किया था। सोमवार दोपहर सफाई कर्मचारी ने कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ को सूचना दी। दरवाजे पर दस्तक दी गई।
कानपुर में 4 दिन से सड़ रही थी लाशें
कानपुर में किन्नर काजल और उसके मुंहबोले भाई की हत्या कर दी थी। किन्नर का शव दीवान में ठूंसा मिला था, जबकि उसके भाई का शव जमीन पर पड़ा था। घटना का पता उस वक्ता चला जब 4 दिन से फोन न उठाने पर माँ पिता और बहन पहुंचे देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। काफी आवाज देने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। वह दूसरी चाबी लेकर पहुंचा और दरवाजा खोला। अंदर गए तो देखा दोनों की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कानपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है और अब यूपी पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी।
आशुतोष गुप्ता, एसपी सतना
ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
पुलिस महकमे में हड़कंप, SI पर गंभीर आरोप
ICICI Bank में बड़ा फ्रॉड, जांच में जुटी पुलिस
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
गठबंधन की जरूरत नहीं? बयान से बढ़ी सियासी हलचल
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
मामूली विवाद बना जानलेवा, अयान पर कई लोगों का हमला, मौत