**बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, संघ ने नए नाम को दी हरी झंडी, अब पीएम मोदी की मंजूरी का इंतजार**
---
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। एक तरफ देश में आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हैं, तो वहीं पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस गतिरोध को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के बीच अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रही मंथन के बाद आखिरकार एक नए चेहरे पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि संघ ने इस नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। अब बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
हालांकि नए संभावित अध्यक्ष के नाम को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह चेहरा ऐसा होगा जो संगठन और सरकार दोनों के बीच बेहतर समन्वय बना सके और 2029 के आम चुनावों की रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ा सके।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर समय-सीमा पार होती जा रही थी। ऐसे में अब संघ की तरफ से सहमति मिलना इस दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी हैं — जैसे ही उनकी तरफ से स्वीकृति मिलती है, पार्टी की तरफ से जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक