अब बिलावल की धमकी कहा- भारत ने डैम बनाया तो होगी जंग, नदियों पर करेंगे कब्जा
कराची। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़भभकी दी है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो दोनों देशों के बीच जंग होगी। बिलावल की यह धमकी पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की ताजा भारत के खिलाफ परमाणु धमकी के एक दिन बाद, आई है। जरदारी ने कहा है कि अगर नई दिल्ली सिंधु जल संधि में बदलाव के साथ आगे बढ़ती है तो हालात युद्ध तक पहुंच सकते हैं।
सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान से दूर मोड़ना देश के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता खासकर सिंध पर हमला है। बिलावल ने कहा, अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु नदी पर हमले की घोषणा करते हैं, तो वे हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता पर हमला करते हैं। बिलावल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिंधु नदी पर जल परियोजना की घोषणा पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी के समान है क्योंकि इससे पाकिस्तान की जल आपूर्ति में कटौती हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि अपनी विदेश यात्राओं के दौरान, भारत की आक्रामक जल नीति का मुद्दा वह उजागर करते रहे हैं।
बिलावल ने कहा कि सिंध के लोगों ने जब भी सिंधु नदी को खतरे में महसूस किया है, उसकी रक्षा के लिए वह आगे आए हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, पाकिस्तान के लोगों में युद्ध की स्थिति में मोदी का सामना करने की ताकत है। उन्होंने भारत को चेतावनी दी कि एक और युद्ध के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अपनी सभी छह नदियों पर पुनः अधिकार कर सकता है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त ऐक्शन लिए थे। उनमें सिंधु जल समझौते के स्थगित करना भी शामिल है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, के तुरंत बाद भारत ने 1960 के इस समझौते को स्थगित कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल नहीं करेगा।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बरगी डैम में मौत का मंजर: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण